🔴 BREAKING NEWS
Loading...

MP के इस मंत्री के खिलाफ करणी सेना ने जारी किया विवादास्पद आदेश



भोपाल। स्वर्ण समाज की महिलाओं के बारे बयान देने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री

बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) के खिलाफ करणी सेना (karni sena) ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना के संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला ने करणी सैनिकों को आदेश दिया है कि बिसाहू जहां भी मिले उनका मुंह काला कर दो।

राष्ट्रीय राजपूत karni sena प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के उस बयान को लेकर बेहद आक्रोशित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वर्ण समाज की महिलाओं को भी घर से बाहर खींचकर निकालना चाहिए तभी समानता आएगी। अब करणी सेना के शैलेंद्र सिंह झाला ने एक विवादित आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ‘ऐसे बयान देने वाले नेता मंत्री जहां कहीं दिखे उन्हें घसीट कर मारो, मुंह काला कर दो।’

झाला ने यह भी कहा है कि बिसाहू जैसे लोगों को अपने घर की महिलाओं की इज्जत करना नहीं आता। बिसाहू को राजपूत समाज का इतिहास पढ़ लेने की सीख देते हुए झाला ने कहा कि हांडी रानी ने खुद की गर्दन काट पति को भेंट की थी। रानी पद्मिनी ने जौहर किया और कई ऐसे इतिहास है जिसमें समय-समय पर राजपूतानियो ने पति के साथ देश धर्म की रक्षा की है।

झाला ने यह भी कहा कि ‘मंत्री जी, अब आप जैसे लोग पहले अपने घर महिलाओं की इज्जत करना सीखे। उनकी कमाई खाना छोङो अपना स्तर सुधारो। उसके बाद राजपूतों पर उंगली उठाओ।’ इसके साथ ही उज्जैन के टावर चौक सहित अन्य जिलों में भी शांति पूर्ण रुप से शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे मंत्री का पुतला जलाने के भी निर्देश दिए गए है।

MP के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Supplies Minister Bisahulal Singh) शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री महिलाओं के अधिकार की बात कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं, बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं. उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar